मंगलपड़ाव स्थित ईदगाह रोड के पास एक बिरयानी की दुकान में लगी आग  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां मंगलपड़ाव स्थित ईदगाह रोड के पास एक बिरयानी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से बगल की दुकान के साथ ही सब्जी लदा एक ठेला भी जल गया। मंगलपड़ाव के सब्जी विक्रेताओं ने बाल्टियों से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। वरना आग कई दुकानों में फैल सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

बताते चलें कि मंगलपड़ाव क्षेत्र में मंडी के पास ईदगाह रोड पर जुबैर नामक व्यक्ति की उत्तराखंड बिरयानी के नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर सिलिंडर से गैस लीकेज होने की वजह से दुकान में आग लग गई। आग फैली तो उसने बगल में स्थित फारूख ट्रेडर्स की डिस्पोजल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पास में खड़े सब्जी के ठेले में भी आग लग गई। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दुकान में आग बढ़ती देख सब्जी मंडी से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इधर आग से फारूख ट्रेडर्स की दुकान स्वामी को 30 से हजार रुपये के साथ ही ठेली कारोबारी लियाज को करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fire broke out in a biryani shop Fire broke out in a biryani shop near Idgah Road Haldwani news Idgah Road Mangalpadav uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More