वेल्डिंग चिंगारी से रजाई-गद्दों की दुकान में लगी आग से हुआ हजारों का नुकसान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। सोमवार को बनभूलपुरा थाने के सामने वेल्डिंग की चिंगारी से पास ही एक रजाई-गद्दों की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों को देखते हुए आस-पास के दुकानदारों ने भी दुकान से अपना सामान बाहर निकालना शुरू कर किया तो वहीं आस-पास के घर में रहने वाले भी अपना सामान घर से निकालते घर से बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग से दुकान में रखे रजाई-गद्दे, रूई और 10 हजार रुपये जलकर राख हो गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा में अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास संभल निवासी अरसद अली की रजाई और गद्दों की दुकान है। अरसद की दुकान के बगल में निर्माण के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी से रूई में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग लगने से स्कूल की दीवारें गर्म हुई तो अंदर रखे फर्नीचर और किताबों के गोदाम में आग लग गई। जिसे समय रहते बुझा लिया गया। दूसरी ओर जिस दुकान में आग लगी थी, उसके एक तरफ मकान और दूसरी तरफ एक और दुकान थी। आग से घर की दीवारें गर्म हुई तो वहां लगी पीवीसी पिघल गई। तभी डर की वजह से लोगों ने अपने घरों का सामान निकालना  शुरू कर घर से बाहर आना शुरू कर दिया। सूचना पर  बनभूलपुरा थाना पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग से दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझाने के लिए क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर जुट रहे। आग लगने के करीब एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तब तक आग विकराल हो चुकी थी। सामने से आग बुझाना मुश्किल हुआ तो पफायर कर्मियों ने अंजुमन इस्लामिया स्कूल गेट का ताला तोड़ा। जिसके बाद स्कूल की छत से पानी डालना शुरू किया गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी के अनुसार आग में 10 हजार रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fire in quilt-mattress shop Fire in quilt-mattress shop by welding sparks Fire in quilt-mattress shop caused by welding sparks caused loss of thousands Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More