बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद आज सुबह धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। 
 
बताते चलें कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश तबाही मचाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि
संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आज (बुधवार) हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Badrinath Dham First snowfall of the season on the high peaks First snowfall of the season on the high peaks of Badrinath Dham Gopeshwar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More