चारधाम में हुआ साल का पहला हिमपात, बर्फ से ढकने लगी ऊंची पहाड़ियां  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, औली और हर्षिल में बुधवार शाम को साल का पहला हिमपात हुआ। बदरीनाथ के साथ ही हनुमानचट्टी, सतोपंथ, फूलों की घाटी, हेमकुंड, कुंवारी पास, गौरसो बुग्याल समेत ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढकने लगी है। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों पर हल्की बर्फ गिरी है। हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। औली में दो इंच तक बर्फ जम चुकी है। ठंड से बचने को लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को गंगोत्री और चमोली जिले के ऊपरी इलाकों में साल का पहला हिमपात हुआ है। बदरीनाथ बाजार समेत केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई है। मौसम का नये साल में इन पहाड़ियों पर यह पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने से क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। ठंड से बचने को लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे है। इस बार दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लोग बर्फबारी देखने को तरस गए थे। नए साल में बर्फबारी न होने के कारण पर्यटकों को मायूस होना पड़ा था। बदरीनाथ और केदारनाथ में नये साल का पहला हिमपात बुधवार को हुआ। बदरीनाथ के निकट हनुमान चट्टी में भी बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ में एक इंच बर्फ जम चुकी थी। बद्रीनाथ के साथ सतोपंथ, फूलों की घाटी, हेमकुंड, कुंवारी पास, गौरसों बुग्याल व समस्त ऊंचाई वाली पहाड़ियां बर्फ से ढकने लगी है जिस कारण से जोशीमठ समेत पूरे जनपद चमोली सीत लहर की चपेट में आ गया है। पांडुकेश्वर बदरीनाथ निवासी जयदीप मेहता ने बताया हनुमान चट्टी से लेकर बदरीनाथ में बुधवार को साल का पहला हिमपात हुआ है। बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड, रुद्रनाथ और केदारनाथ की पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। उधर, बुधवार को उत्तरकाशी जिले में मौसम का मिजाज बदलते ही गंगोत्री समेत ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिली। इससे निचले इलाकों में ठंड का असर बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्कींग स्लोप औली की ढलान एक बार फिर से बर्फ से गुलजार हो गई है औली की ढलनों में मौसम की यह दूसरी बर्फबारी हुई है। बता दें कि 12 दिसंबर को औली में पहली बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद औली समेत जोशीमठ में पर्यटकों की आमद बढ़ गई थी। इस बीच औली समेत पूरे जोशीमठ में बर्फबारी ना होने के कारण धीरे-धीरे पर्यटकों ने यहां आना बंद कर दिया था। अब एक बार फिर से बदले मौसम के मिजाज के बाद औली की ढलाने बर्फ से लकदक होने लगी हैं अभी तक औली में 2 इंच तक बर्फ जम चुकी है। और मौसम अभी भी बर्फबारी का बना हुआ है और लगातार हल्की बर्फबारी हो रही है। औली में पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news First snowfall of the year in Chardham high hills started covered with snow Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More