ज्योतिर्मठ (चमोली)। चमोली के बिरही निजमूला मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात बारात की कार के खाई में गिरने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने खराब मौसम के बीच बमुश्किल शवों को खाई से बाहर निकाला। राततक दो मृतकों की ही शिनाख्त हो पाई थी।
सीओ मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक बारात में शामिल पांच लोग कार से चमोली के मंगलौरी गांव से निजमूला के पगना गांव जा रहे थे। इस बीच बिरही से 10 किमी आगे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर चमोली थाने से पुलिस मौके को रवाना हुई। बारिश के चलते रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। कार सड़क से डेढ़सौ मीटर नीचे बिरही गंगा में गिरी थी। खड़ी चट्टान होने से शव को बड़ी मुश्किल से सड़क तक लाया गया। पांच मृतकों में से दो की पहचान 46 वर्षीय सुरेंद्र लाल पुत्र लालू व 50 वर्षीय सुरेंद्र लाल पुत्र माधो के रूप में हुई। शेष तीन की पहचान अभी नहीं हुई है। डीएम चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के बीच हादसा हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताया।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने फोन पर अधिकारियों से अपडेट लिया और उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं एवं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां 26 वर्षीय महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मामला आराघर स्थित मदर केयर निजी अस्पताल से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, ज्योति प्रज्वल (26) निवासी लखीबाग ने 29 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र […]