काठगोदाम से तीन पानी तक सुधरेगी सड़क, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति- अजय भट्ट    

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री अजय भटट ने बजट 2023-24 उपलब्धि की समीक्षा पत्रकार वार्ता के दौरान सर्किट हाउस काठगोदाम में की। श्री भटट ने कहा कि बजट विकास और समृद्धि का बजट है। उन्होंने का बजट में मध्यम वर्ग को कर में छूट के साथ ही बुजुर्गों को छोटी बचत योजनाओं पर आकर्षण बचत के साथ ही खेती में किसानों को हाईटेक बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत को निर्माण को गति देने वाला बजट है। इससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी गति।

उन्होंने कहा बजट में हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड को विकास की रफ्तार बढाने के लिए धन की कमी से जूझना नही पडेगा। उन्होंने कहा केन्द्र पोषित योजनओं के रूप में अवस्थापना विकास हेतु धनराशि भरपूण आंवटित की गई है। श्री भटट ने कहा कि बजट में 10 लाख करोड का प्राविधान 33 प्रतिशत वृद्धि का सीधा लाभ केन्द्र पोषित योजनाओ को मिलेगा जिससे केन्द्र द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा प्रथम गांव की पहचान रखने वाले सीमांत गांवों में वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। जिससे वहां का विकास के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढेंगे तथा उस क्षेत्र की आर्थिकी के साथ ही पलायन भी नही होगा। उन्होंने कहा पीएम आवास योजना में 66 प्रतिशत की वृद्वि की गई है इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे आवास बनाने के लिए गरीबों को आवास उपलब्ध हो सकेगा। पर्यटन को मिशन मानकर उठाए गए कदम उत्तराखण्ड की आर्थिकी, रोजगार और आजीविका के लिए एक बडा आधार तैयार किया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश के 50 पर्यटन गंतत्य के चयन मे उत्तराखण्ड को स्थान मिला है। श्री भटट ने कहा वाइब्रेंट विलेज योजना मे चीन और नेपाल की सीमा से सटे गांवो को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा बजट से समाज के हर तबके के लोगों को संतुष्ट किया गया है।  बजट में प्रदेश को 740 एकलव्य विद्यालय खोले जायेंगे जिसमें 38800 टीचर्स एवं कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी। 26 करोड की धनराशि से भीमताल मे स्कूल का निर्माण किया जा रहा है इसके साथ ही जमरानी बांध हेतु प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत अन्तिम स्वीकृति मिली चुकी है जल्द ही जमरानी बांध का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। 12 करोड की धनराशि से नारीमन काठगोदाम से तीनपानी हल्द्वानी तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। काठगोदाम में गौलापुल पर द्वितीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही इस पर कार्य प्रारम्भ होगा। उन्होनें कहा गदरपुर बाईपास, रूद्रपुर बाईपास के साथ ही 10 करोड की लागत से खैरना पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई योजना के तहत 12 सडकें स्वीकृत हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: approval received from Central Government- Ajay Bhatt Centre Minister ajay bhatt Flyover will be built from Kathgodam to Teen Pani Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      बागेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार (आज) सुबह स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।   जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने विद्यालय के […]

Read More
उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More