वन विभाग ने अवैध खनन करते दो ट्रक किये जब्त

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के गौला रेंज की नियमित गश्त के दौरान टीम द्वारा अवैध खनन को ढोते हुए दो ट्रक कोशिश किया है लालढांग रोड़ के समीप वाहन संख्या UK 04CA -7202 व UK 04CA -5916को जांच हेतु रोका गया। वाहनों के चालकों द्वारा अम्बा दत्त व सत्येंद्र कुमार तोमर के खनन पट्टे से जारी रेता की रॉयल्टी (mm11) दिखाया गया, जिनमें वाहनों की निकासी की वैधता का समय 4.24 pm मिनट व 2.41 pm मिनट पर समाप्त हो गया था उक्त दोनों वाहन प्रातः 6:24 व 8.16 मिनट पर जारी mm11 से निकासी कर रहे थे उक्त दोनों वाहन नियत निकासी समय लगभग क्रमशः 4.19 मिनट एंव 2 घंटे बाद अवैध अभिवहन करते पकड़े गये। उक्त दोनों वाहनों को mm11 मे निकासी समय सीमा समाप्त होने के अपराध में सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकेदार के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित, 11 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद 

वाहन स्वामियों / चालकों द्वारा बिना वैद्य प्रपत्र के उपखनिज का अभिवहन किया जा रहा था,जो कि भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 41, 42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। वाहन स्वामियों / चालकों द्वारा उक्त कृत अपराध हेतु उक्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से रेंज परिसर गौला रेंज में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है गश्ती टीम में श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, उप राजिक , राम सिंह रावत वन दरोगा, श्री शंकर दत्त पनेरु वन दरोगा, राजेंद्र पालीवाल, वन बीट अधिकारी आनंद बिष्ट एंव शिव सिंह, वाहन चालक थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

 दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव मिला गहरी खाई में  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चमोली। पिछले दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव स्कूटी सहित कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर मवाणी गदेरे के समीप गहरी खाई में बरामद हुआ है। गुरुवार सुबह हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश के साथ बढ़ी ठंड 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आज भी कुमाऊं के चार जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश के […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : किशोर के मोबाइल-लैपटॉप से मिले 100+ अश्लील वीडियो, STF जांच में चौंकाने वाले खुलासे

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दर्ज एफआईआर की जांच के आधार पर एसटीएफ ने नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है। उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच में बच्चों से संबंधित 100 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। इनमें कुछ वीडियो में एआई की मदद से बदलाव किए जाने के […]

Read More