वन विभाग ने किए 22 रेंज अधिकारियों के तबादले, आदेश हुए जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। वन विभाग ने रद्द करने के बाद फिर किए 22 रेंज अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी विभाग ने पहले पांच अप्रैल को इन अधिकारियों के तबादले किए थे, छह अप्रैल को इन्हें रद्द कर दिया गया था।

उत्तराखंड वन विभाग ने 22 रेंज अधिकारियों के तबादले रद्द करने के बाद अब फिर इनके तबादले कर दिए। प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया है। विभाग ने वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लव शाह का गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, अखिलेश भट्ट का बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वरव, लतिका उनियाल का मसूरी वन प्रभाग, नितिन पंत का नैनीताल वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी का अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, जुगल किशोर का केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर, मनोज कुमार पांडे का चकराता वन प्रभाग, त्रिलोक सिंह बोरा का पिथौरागढ़ वन प्रभाग, अजय सिंह रावत का कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन, विजय सिंह नेगी का हरिद्वार वन प्रभाग एवं गोविंद सिंह पंवार का राजाजी टाइगर रिजर्व देहरादून तबादला किया गया है। जबकि उप वन क्षेत्राधिकारियों में हरीश चंद्र सिंह गडिया का वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल, शरणपाल सिंह कुंवर का मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन एवं ऑडिट देहरादून, प्रदीप कुमार उनियाल का टिहरी डैम प्रथम नई टिहरी, हेम चंद्र नेगी का भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल, नवल किशोर कपिल का तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, धर्मानांद सुनाल का वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल, कुलदीप सिंह का वन वर्धनिक साल क्षेत्र हल्द्वानी, दमन कुमार शर्मा नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल, सुखदेव मुनि वन वर्धानिक पर्वतीय नैनीताल, हरिशंकर सिंह रावत भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी, दीपचंद्र सिंह मेहरा का मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन एवं ऑडिट देहरादून तबादला किया गया है। विभाग ने पहले पांच अप्रैल को इन अधिकारियों के तबादले किए थे, छह अप्रैल को इन्हें रद्द कर दिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Forest department news Forest Department transferred 22 range officers orders issued Transferred news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More