पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत की जांच को एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में संयुक्त जांच समिति का गठन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने कहा है कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में उपचाराधीन जनपद बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी की मृत्यु के संबंध में परिजनों द्वारा निजी चिकित्सालय पर लगाए आरोपों के दृष्टिगत प्रकरण की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष जाँच हेतु जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के क्रम में उनकी अध्यक्षता में एक संयुक्त जाँच समिति का गठन किया गया है, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी, अपर मुख्यचिकित्साधिकारी हल्द्वानी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल द्वारा नामित हृदय रोग विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

उन्होंने कहा कि उक्त गठित समिति द्वारा विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में जाँच की जायेगी, जिसमें मृतक के उपचार, ऑपरेशन एवं चिकित्सीय प्रबंधन से संबंधित समस्त अभिलेखों का परीक्षण, उपचार के दौरान अपनाई गई चिकित्सीय प्रक्रिया एवं मानकों का परीक्षण,  परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच कर तथ्यों का सत्यापन करना अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रचलित नियमों, मानकों एवं वैधानिक प्राविधानों के अनुपालन की समीक्षा करना। यदि किसी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता परिलक्षित हो तो उसके संबंध में स्पष्ट आख्या एवं उत्तरदायित्व निर्धारित करना। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुझाव एवं संस्तुतियां प्रस्तुत करना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने आम जन से अपील की है कि उक्त घटना के संबंध में वह किसी भी प्रकार की जानकारी रखने हैं तो वह व्यक्ति सूचना प्रकाशन के 07 दिवस के अन्दर अपना मौखिक या लिखित बयान,अभिकथन अथवा उक्त के संबंध में कोई साक्ष्य हों, तो किसी भी कार्य दिवस को गठित जांच समिति के किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं अथवा पंजीकृत डाक से प्रेषित कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले बीजेपी में घमासान : मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक साथ कई लोगो ने दिए इस्तीफे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A joint investigation committee has been constituted under the chairmanship of ADM Administration to investigate the death of a patient in PSP Hospital Devbhoomi News formation of a joint investigation committee. Haldwani news headed by ADM Administration Hindi News Investigation into the death of a patient nainital news News from the hills News From the Pahad PSP Hospital uttarakhand news एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता पीएसपी हॉस्पिटल मरीज की मौत की जांच संयुक्त जांच समिति का गठन

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की […]

Read More