नाबालिग बेटी से यौन शोषण के आरोप में पूर्व बीजेपी नेत्री और उसका प्रेमी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। नाबालिग बेटी ने अपनी मां (बीजेपी की पूर्व नेता) पर अपने प्रेमी द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का काफी समय से अपनी पति से विवाद चल रहा था जिसके चलते पीड़ित नाबालिग एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही थी। इस दौरान वो काफी गुमसुम सी थी। पिता ने बेटी से इसका कारण पूछा, लेकिन बेटी ने जो बताया उसे सुनकर पिता के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रानीपुर कोतवाली में पीड़ित बच्ची और उसके पिता ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए थे। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी हुआ। आरोप है कि महिला पूर्व भाजपा नेत्री अपनी नाबालिक बेटी को अपने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के सामने पेश कर रही थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को शिव मूर्ति चौक के पास एक होटल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, जबकि ब्वॉयफ्रेंड का एक दोस्त अभी फरार है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह कुछ समय से पति से अलग रह रही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Former BJP leader and her lover arrested on charges Former BJP leader and her lover arrested on charges of sexual exploitation of minor daughter haridwar news Mother was getting her own daughter sexually exploited one accused absconding Sexual exploitation of minor daughter uttarakhand news आरोप में पूर्व बीजेपी नेत्री और उसका प्रेमी गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज नाबालिग बेटी से यौन शोषण माँ करा रही थी अपनी ही बेटी का यौन शोषण हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More