राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का 92 वर्ष की आयु में निधन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर व वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे देश और प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

 
अक्टूबर 1934 को जन्मे खंडूड़ी का परिवार मूल रूप से कांग्रेस की राजनीति से जुड़ा था। उनकी मां कांग्रेस में सक्रिय थीं और उनके मामा हेमवती नंदन बहुगुणा कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। उनके ममेरे भाई विजय बहुगुणा (पूर्व मुख्यमंत्री) भी राजनीति में थे। साल 1991 में भाजपा ने उन्हें गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा। पहली ही लड़ाई में उन्होंने तत्कालीन दिग्गज नेता सतपाल महाराज को हराकर संसद का रुख किया और सबको चौंका दिया।
 

साल 1999 में जब केंद्र में अटल जी की सरकार बनी, तो खंडूड़ी को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की कमान सौंपी गई और उनके इसी कार्यकाल में सड़कों और हाईवे की तस्वीर बदलनी शुरू हुई। आज देश के सुदूर गांवों को जोड़ने वाली ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना’ (PMGSY) को जमीन पर उतारने और उसकी मजबूत नींव रखने का श्रेय जनरल खंडूड़ी के प्रशासनिक कौशल और दूरदृष्टि को ही जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद जब भाजपा के भीतर गुटबाजी चरम पर थी, तब दिल्ली हाईकमान को एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो सरकार और संगठन दोनों को अनुशासन का पाठ पढ़ा सके। पार्टी ने एक बार फिर खंडूड़ी पर भरोसा जताया और वह साल 2007 से 2009 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उनके कार्यकाल को ‘जीरो टॉलरेंस’ और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त फैसलों के लिए जाना जाता है। इसके बाद जब 2011 में सरकार पर दोबारा भ्रष्टाचार के आरोप लगे और पार्टी की साख दांव पर थी, तो चुनाव से ऐन पहले भाजपा ने फिर से अपने इस सबसे ईमानदार चेहरे को आगे किया और वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूरी वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर हैं, जबकि उनके बेटे मनीष खंडूड़ी भी राजनीति में सक्रिय हैं। जनरल साहब उस दौर की राजनीति के प्रतीक थे जहां नेता की सबसे बड़ी पूंजी उसकी व्यक्तिगत विश्वसनीयता और ईमानदारी होती थी। आज की आक्रामक राजनीति के दौर में भी खंडूड़ी अपनी कड़क छवि और बेदाग चरित्र के कारण हमेशा अलग नजर आए। देवभूमि उत्तराखंड उन्हें सिर्फ एक पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि सिद्धांतों और अनुशासन के एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में हमेशा याद रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 92 वर्ष की आयु में निधन dehradun news State's Former Chief Minister Major General (Retd.) Bhuwan Chandra Khanduri Passes Away at the Age of 92 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More