हल्द्वानी पहुंचे पूर्व सीएम तीरथ रावत, कहा अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य से नहीं होगा कोई खिलवाड़ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बुधवार (आज) हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ रावत ने कहा की भाजपा किसी को भी लाभ या हानि के लिए पद नहीं देती, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। जिसके चलते ही एनडीए द्वारा एक पिछड़े राज्य से आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी लोकसभा से सांसद तीरथ रावत ने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। अग्निपथ योजना से सेना में आने वाले को राज्यों की नौकरियों में विशेष छूट दी जाएगी। लेकिन कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। जिसके चलते देश में कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई है। सरकार ने अग्निविरो के लिए आयु सीमा भी 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई है, सरकार को यह भरोसा है कि सभी युवा इस योजना का लाभ लेंगे। क्योंकि उनके अंदर राष्ट्रीय सेवा का भाव है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी की आवास पर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Former CM Tirath Rawat reached Haldwani Haldwani news nainital news said Agneepath scheme will not play with the future of youth Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More