झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली/रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार, 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया। उनके बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। 81 वर्षीय शिबू सोरेन जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था को जून 2025 में किडनी संबंधी समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत हाल ही में गंभीर हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “आज मैं शून्य हो गया। मेरे पिता, मेरे गुरु, झारखंड के गौरव, दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी विरासत और आदर्श हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे।” शिबू सोरेन के निधन पर जेएमएम कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनके रांची स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और अन्य नेताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया।

शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन का नेतृत्व कर 2000 में राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2005, 2008-09 और 2009-10 में तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दीऔर केंद्र में कोयला मंत्री के रूप में भी कार्य किया।जेएमएम के 38साल तक अध्यक्ष रहे शिबू ने आदिवासी अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया, जिसने उन्हें जनजातीय समुदाय में प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren dies at Sir Gangaram Hospital in Delhi JMM founder Shibu Soren dies New Delhi/Jharkhand News जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन नई दिल्ली/झारखण्ड न्यूज

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More