पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य अपने समर्थकों के साथ आई भाजपा में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने यमुना कालोनी स्थित आवास पर कांग्रेस सरकार में दर्जाधारी मंत्री और वर्तमान में एआईसीसी सदस्य धनेश्वरी घिल्डियाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनसे तीसरी बार मोदी सरकार के मिशन में जुट जाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व देश आगे बढ़ रहा है, उसका आशीर्वाद जनता से मिलना तय है। लेकिन पार्टी द्वारा व्यापक पैमाने पर चलाए जा रहे ज्वाइनिंग अभियान का मकसद है, अबकी बार तीन सौ पार। आप सभी के आने से पार्टी के इस लक्ष्य प्राप्ति अभियान को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली श्रीमती घिल्डियाल ने कहा प्रदेश के विकास के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में धामी जी द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा में आई हैं। हम सबकी कोशिश रहेगी, क्षेत्रीय विकास और पीएम मोदी की प्रचंड जीत में सहभागी बनना। इस दौरान कांग्रेस से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे देवल चमोली के दिगंबर सिंह रावत, गोरखपुर क्षेत्र से अन्नू बिष्ट, कुसुमलता, पुष्पा देवी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Former Social Welfare Board Chairman and AICC member joins BJP with his supporters Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More