हत्या और अपहरण के चार आरोपियों को 12 साल बाद कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। विकासनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने वर्ष 2014 में सेलाकुई में एक युवक की हत्या और दूसरे युवक के अपहरण के चारदोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चारों पर पचास-पचास हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में दो और औरोपी भी शामिल थे। जिनमें से एक आरोपी की मौत हो गई है। दूसरा अभी तक फरार है।
 
शासकीय अधिवक्ता नरेश बहुगुणा ने बताया कि हांसी हिसार हरियाणा के रहने वाले नितेश शर्मा, तेजेंद्र उर्फ सीटू, अनूप, आकाश उर्फ कालिया और पीयूष देहरादून में सेलाकुई क्षेत्र में किराए के एक मकान में ही रहते थे। सितंबर 2014 में पैसों के लेन देन को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया था। इसके चलते 19 सितंबर को नितेश की किराए पर लिए गए कमरे पर ही चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। मामले में 20 सितंबर 2014 को थाना सहसपुर पर अशोक कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी जगदीश कॉलोनी हांसी, जिला हिसार हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके भतीजे नितेश का अपहरण व लूटपाट कर हत्या कर शव को कार में छोड़ने की बात कही गई थी। इसी मामले में अनुज पुत्र नरेश कुमार निवासी मुलतान कॉलोनी हांसी जिला हिसार ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 19 सितंबर की रात साढ़े बारह बजे सोनू अपने साथ अनूप, सीटू और आकाशदीप को लेकर उनके कमरे में आया। आरोपियों ने नितेश की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपने साथ उसके भाई चिराग को जबरदस्ती उठाकर ले गए। पांच लाख न देने पर पर चिराग की भी हत्या की धमकी दी। इसके बाद तहरीर के आधार पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
 
मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने चार आरोपियों सोनू स्योरण पुत्र सतीश चन्द्र, निवासी – वार्ड नंबर 16, लोहारू रोड, थाना चरखी दादरी भिवानी, हरियाणा, तेजेन्द्र उर्फ सीटू पुत्र बलराज,निवासी जगदीश कॉलोनी हासी थाना सिटी हासी, जिला हिसार, हरियाणा, पीयूष शर्मा पुत्र बलवान सिंह, निवासी – ग्राम गढ़ी, थाना हासी सदर, जिला हिसार, हरियाणा व अनूप कुमार पुत्र धर्म सिंह, निवासी वार्ड नंबर 11, जगदीश
कॉलोनी, थाना सिटी हासी, जिला हिसार, हरियाणा को आजीवन कारावास की सजा और पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले में एक आरोपी आकाशदीप की मौत हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12 साल बाद कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा after 12 years the court sentenced to life imprisonment court news dehradun news Four accused of murder and kidnapping Four accused of murder and kidnapping sentenced to life imprisonment by the court after 12 years uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोर्ट न्यूज देहरादून न्यूज हत्या और अपहरण के चार आरोपी

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले बीजेपी […]

Read More