पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी तल्लीताल पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
नैनीताल। चेकिंग के दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों व होटल स्टाफ के मध्य विवाद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी देने वाले चारो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 
जानकारी के अनुसार दिनांक 21.12.2025 को चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों व होटल स्टाफ के मध्य विवाद होने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर उप निरीक्षक श्याम सिंह बोहरा मय पुलिस टीम के जिप्सी रेस्टोरेंट पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो खाने के बिल को लेकर होटल संचालक तथा पर्यटकों के मध्य विवाद चल रहा था।
 
पुलिस टीम द्वारा विवाद को शांत करने का प्रयत्न किए जाने पर चार लोगों द्वारा पुलिस को गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही जान से मारने की नियत से आधी भरी हुई पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर दो बार वार किया गया, तथा एक होमगार्ड के जवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल द्वारा उक्त घटना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
 
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। 
 
उक्त निर्देशों के क्रम में उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर रवाना हुआ और हमले के चारों आरोपियों दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा, मनोज पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा, त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा एवं प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत ग्राम खस्ता थाना सल्ट को गिरफ्तार कर चारों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना तल्लीताल में  FIR NO. 72/2025 धारा 109, 115(2), 121, 132, 221, 351(2) 351(3) 352 बीएनएस* के तहत सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, लोक सेवक को उसके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने, आपराधिक हमला करने, मारपीट व जान से मारने की नियत से हमला करने, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देना, पंजीकृत किया गया।
 
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष मनोज नयाल द्वारा स्वयं विवेचना ग्रहण कर साक्ष्य संकलन के आधार पर चारों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
 
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने घटना को अक्षम्य बताते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
 
 
इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल (विवेचक), उप निनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा, उप निनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल जीवन राम, कांस्टेबल मलकीत कम्बोज, परमजीत सिंह एवं होमगार्ड गणेश भट्ट सम्मिलित रहे।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Four accused of attacking the police team Four accused of the attack in the custody of Tallital police Four accused who attacked the police team have been arrested by Tallital police nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज पुलिस टीम पर हमला करने के चार आरोपी हमले के चार आरोपी तल्लीताल पुलिस की गिरफ्त में

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More