स्कार्पियो कार के डिवाइडर से टकराने के बाद पलटने से चार लोगो की मौत जबकि चार अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हरिद्वार। देर रात दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार के डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी मेरठ से रुड़की स्थित चंद्रपुरी में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
 
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि देर रात एक स्कॉर्पियो मेरठ की ओर से रुड़की की तरफ आ रही थी। इसमें आठ लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि यह कार अनियंत्रित होकर मंगलोर क्षेत्र में गुड़ मंडी के पास डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। कार सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। एसपी देहात ने बताया कि हादसे के कारण की जांच मंगलौर पुलिस कर रही है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतकों की पहचान मुकेश, सृजन और 17 वर्षीय वंश पुत्र अमित निवासी मेरठ के रूप में हुई है। एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four dead four injured Four people died while four others were injured when Scorpio car overturned after hitting the divider haridwar news Scorpio car overturned after hitting the divider uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More