नवोदय विद्यालय चौनलिया में रैंगिग के आरोपी चार सीनियर छात्रों को 15 दिनों के लिए विद्यालय से किया निष्कासित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रानीखेत। राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में रैंगिग के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने नौवीं कक्षा के छात्रों से रैगिंग करते हुए उनसे कपड़े धोने को कहा। ऐसा नहीं करने पर सीनियर छात्रों ने जूनियरों के साथ मारपीट की। मामला संज्ञान में आने पर विद्यालय प्रशासन ने चार आरोपी सीनियर छात्रों को 15 दिनों के लिए विद्यालय से निष्कासित कर दिया है।
 
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे 11वीं के छात्रों ने नौवीं के छात्रों से कपड़े धोने के लिए कहा। जूनियर छात्रों ने कपड़े धोने से इनकार कर दिया तो सीनियर छात्र जिद पर अड़ गए और कपड़े धोने का दबाव बनाने लगे। इस पर नौवीं के छात्र कपड़ों की बाल्टी लेकर सीधे प्रधानाचार्य कार्यालय पहुंच गए। यह बात 11वीं के छात्रों को नागवार गुजरी और उन्होंने नौवीं के छात्रों से मारपीट शुरू कर दी। इनमें नौवीं कक्षा का एक छात्र स्थानीय था। सूचना मिलने पर उसके परिजन विद्यालय पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि 11वीं के छात्रों ने उनके साथ भी अभद्रता की। विवाद बढ़ने की सूचना पाकर विद्यालय पहुंची भतरौंजखान पुलिस ने मामला शांत कराया। सोमवार को बीईओ रवि मेहता ने विद्यालय का निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Four senior students accused of ragging in Navodaya Vidyalaya Chaunliya were expelled from the school for 15 days Four senior students accused of ragging were expelled from the school Rajiv Navodaya Vidyalaya Chaunliya ranikhet news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More