टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में आज सुबह कांवड़ियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक तीर्थंयात्री की मौत के साथ ही चौदह यात्री घायल हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी से नरेंद्रनगर की ओर 15 कांवड़ यात्रियों को लेकर जा रहा ट्रक अचानक ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार सभी 15 कांवड़ यात्री वाहन के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। शेष 14 यात्रियों का इलाज जारी है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी कांवड़ यात्री ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हाईवे पर सावधानीपूर्वक यात्रा करें और नियमों का पालन करें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]