जालसाज दंपति ने कंपनी का पार्टनर बनाने का झांसा देकर महिला चिकित्सक ठगे लाखों रुपये, तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जालसाज दंपति ने शहर की महिला चिकित्सक को एक कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी विहार मल्ली बमोरी निवासी डा. मधु किरन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह स्वेतकेतु हेल्थ एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड संस्था चलाती हैं। पीड़िता ने बताया कि मई 2022 में चिकित्सक पति के परिचित अंकुश श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने खुद को कई कंपनियों का मालिक बताया। साथ ही बताया कि आगरा में उनकी एक कंपनी है और अगर वह कंपनी के शेयर खरीदें तो कंपनी के पार्टनर भी बन सकते हैं। पीड़ित जालसाज दंपति की बातों में आ गई और 25 लाख रुपये आरोपियों के खाते में डाल दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने मशीनरी खरीदने की बात कहकर दो किस्तों में पांच लाख रुपये और मांगे तो वह भी उनके खाते में डाल दिए गए। जब एग्रीमेंट कराने का समय आया तो जालसाज दंपति टालमटोल करते रहे। शक होने पर उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि आरोपी अंकुश पहले से धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जालसाज दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fraud Fraudster couple duped female doctor of lakhs of rupees on the pretext of making her a partner of the company Haldwani news police started investigation on the basis of Tahrir Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More