चुनाव के दौरान जो कहा पूरा कर दिखाया, समस्या के निस्तारण को ग्रामीण क्षेत्र में जोनल कार्यालय भी खोल दिखाया – गजराज

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। मेयर गजराज बिष्ट ने चुनाव के समय जनता से किया अपना पहला वादा पूरा कर दिया है। मेयर ने चुनाव के समय ग्रामीण क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में भी नगर निगम का एक जोनल कार्यालय खोला जाएगा। जिस वादे को पूरा करते हुए मेयर गजराज बिष्ट ने तीन महीने के भीतर ग्रामीण क्षेत्र कठघरिया में बाबा हैड़ाखान चौक के पास नगर निगम के जोनल कार्यालय का बुधवार (आज) उद्घाटन किया। 
 
उद्घाटन करते हुए मेयर गजराज ने दावा किया कि इस जोनल कार्यालय में नगर निगम से जुड़े जो भी काम होते हैं, सब यहा भी किए जाएंगे। जैसे स्ट्रीट लाइट, सड़क, कूड़ा निस्तारण से जुड़ी समस्या, नगर से जुड़े प्रमाण पत्र बनाना संबंधित सभी काम इस कार्यालय से भी किए जाएंगे। कहा कि शहर में नगर निगम का मुख्य ऑफिस होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी शिकायत या समस्या को लेकर यहां दूर आना पड़ता था। अब ग्रामीण क्षेत्र में जोनल कार्यालय खुलने से यहां की जनता को दूर नहीं आना पड़ेगा। सभी नगर निगम से जुड़े काम जोनल कार्यालय में बैठे अधिकारी कर सकेंगे।
 
इस दौरान जोनल कार्यालय के उद्घाटन में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, पार्षद मनोज भट्ट, पार्षद धीरज पाण्डेय, जिला मंत्री प्रमोद बोरा समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: during the election Haldwani news the mayor fulfilled the promise the municipal corporation of Haldwani Mayor Gajraj Bisht the problem of the problem the promise said during the election the resolution of the problem the solution of the problem was also shown in the rural area the zonal office of the corporation opened in the rural area the zonal offices in the rural area also opened it - Gajraj uttarakhand news What was fulfilled during the election उत्तराखण्ड न्यूज ग्रामीण क्षेत्र में खुला निगम का जोनल कार्यालय चुनाव के दौरान कहा वादा पूरा किया मेयर ने नगर निगम हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट समस्या के निस्तारण को हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More