गंगोलीहाट हत्याकांड! यहां तीन नहीं चार लोगों की हुई हत्या, देर रात बंद घर से बरामद हुआ चौथा शव

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र के दूरस्थ गांव बुरसम में शुक्रवार तड़के तीन नहीं चार महिलाओं की हत्या की गई है। हत्या आरोपी संतोष राम की पत्नी का शव भी देर रात एक बंद घर से बरामद हुआ है। 

ज्ञात हो कि संतोष नामक युवक ने पत्नी, पड़ोस के घर में सो रही अपनी ताई, भाभी और बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस को आरोपी की पत्नी चंद्रकला (35 वर्ष) की लाश घटनास्थल से दस मीटर की दूरी पर मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया चौहरे हत्याकांड की वजह आपसी घरेलू विवाद बताया है। गंगोलीहाट से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर बुरुसुम, पट्टी बोकटा गांव में छोलिया नृत्य (कुमाउंनी लोक नृत्य) पेशे से जुड़े शेर राम और मोहन राम का परिवार अगल-बगल रहता है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बजे शेर राम की पहली पत्नी हेमंती देवी (68), बहू रमा देवी (25) पत्नी प्रकाश राम और मायके आई हुई विवाहिता बेटी माया (21) निवासी ग्राम डूनी घर के एक ही कमरे में सो रहे थे। जबकि, शेर राम की मूक-बधिर दूसरी पत्नी बसंती देवी दूध दुहने मकान के भूतल पर बनी गोशाला में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संतोष राम (42 वर्ष) पुत्र मोहन राम ने अपनी ताई हेमंती, रमा और माया की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी अपनी पत्नी को साथ लेकर फरार हो गया। ग्राम प्रधान संतोष गोस्वामी की सूचना पर एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम अनिल शुक्ला, सीओ महेश जोशी और राजस्व एवं रेगुलर पुलिस ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। छोलिया नर्तक शेर राम और दूसरी पत्नी बसंती की बेटी माया और बेटे प्रकाश की पत्नी रमा और पहली पत्नी हेमंती देवी की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी ने मां रमा के साथ सो रहे तीन साल का बेटे ऋषभ और डेढ़ साल के रिशु को छोड़ दिया, जबकि बसंती की जान गोशाला में जाने के कारण बच गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Gangolihat massacre! Not three or four people were killed here murder story pithoragarh news the fourth dead body was recovered from the locked house late at night Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों […]

Read More