13 साल की उम्र में यौन शोषण से हारी गौहर जान को संगीत से मिली थी हिम्मत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

2 नवंबर 1902 वह एतिहासिक दिन जब भारतीय संगीत को नई दिशा देते हुए भारत में पहला गीत और संगीत रिकॉर्ड हुआ और इसकी असल नायिका रही 19वीं सदी की सबसे महंगी तवायफ गौहर जान। भले ही गौहर जान एक दौर में मशहूर तवायफ रही लेकिन 19वीं सदी तक आते-आते वह गायिकी की क्वीन बन गईं, जिन्हें भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार के नाम से पहचाना जाने लगा। एक कलाकार के तौर पर ठुमरी और खयाल गायिकी में गौहर का कोई तोड़ नहीं था।

 

यह भी पढ़े।

https://khabarsachhai.com/2021/06/26/forced-conversion-of-a-young-man-who-returned-from-dubai/

100 साल पीछे के इतिहास को खंगालेंगे, तो आपको अहसास होगा कि उस दौर में तवायफों को कितना सम्मान दिया जाता था। इन तवायफों के यहां बड़े से बड़े लोगोंं का उठना-बैठना उनके संगीत, गायिकी और नृत्य के दम पर ही होता था।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

गौहर का जन्म 26 जून, 1873 को आजमगढ़ में हुआ था। गौहर के जन्म का नाम एंजेलिना योवर्ड था। उनके पिता का नाम विलियम रोबर्ट योवर्ड और मां का नाम विक्टोरिया हेमिंग्स था। विक्टोरिया हेमिंग्स का जन्म भारत में ही हुआ था और वह यहीं पढ़ी-लिखी थीं। गौहर जान, विलियम और विक्टोरिया की इकलौती संतान थीं।

गौहर जान की जिंदगी बचपन से ही दुखों में कटी। जब वह 6 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए। गौहर उस समय बच्ची ही थीं, लेकिन रोज होते माता-पिता के झगड़ें उन्हें परेशान करते थे। कहा जाता है कि गौहर की मां विक्टोरिया का विलियम के दोस्त खुर्शीद के साथ अफेयर था और दोनों के अलग होने की यही वजह भी रही। विलियम से अलग होने के बाद विक्टोरिया ने इस्लाम अपना लिया तबसे वह मलका जान कहलाई जाने लगीं और बेटी बन गई गौहर जान। विक्टोरिया, बनारस की नामचीन कथक डांसर और गायिका थीं। संगीत के गुर गौहर जान को मां से ही मिले थे। बनारस के बाद विक्टोरिया बेटी गौहर को लेकर कलकत्ता चली आईं। यहां गौहर ने हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा ली और बहुत ही कम उम्र में उन्होंने संगीत की हर ताल को समझ लिया था। 

लेखक विक्रम संपत की किताब “My Name is Gauhar Jaan : The Life and Times of a Musician” के अनुसार गौहर जान जब महज 13 वर्ष की थीं, तब उनके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके चलते गौहर जान पूरी तरह टूट चुकी थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत कभी नहीं हारी थी। एक संगीत ही ऐसी चीज थी, जिसने गौहर जान को इस दर्द से उभरने में मदद की। संगीत ने उन्हें इतना मजबूत बनाया कि वह देश-दुनिया में अपनी पहचान बना बैठीं। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली सार्वजनिक परफॉर्मेंस दी। 1887 में उन्होंने दरभंगा राजा के सामने अपनी कला पेश की थी। राजा को गौहर जान का नृत्य और गायिकी इतने पसंद आए कि उन्होंने उन्हें अपने राजघराने में ही जगह दे दी। इसके बाद वह बनारस और कलकत्ता में रहीं और वहां कई महिलाओं को कला के क्षेत्र में निपुण किया। अपनी जिंदगी में कई खुशियों के साथ-साथ दुख झेलने वाली भारत की पहली रिकॉर्डिंग क्वीन 17 जनवरी, 1930 में दुनिया से रुखसत हो गई। 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gauhar jaan khabar filmy

More Stories

सप्ताह विशेष

युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकली अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक में अप्रेंटिसशिप के जरिए प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी बैंक […]

Read More
सप्ताह विशेष

इंस्टाग्राम पर 30 लाख से अधिक लाइक्स के साथ वायरल फोटो, जिसमें फ्रूटी के लिए चश्मा लौटा दिया बंदर ने 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता बंदरों को चंचल और शरारती के रूप में जाना जाता है और इसका एक उदाहरण फिर से देखने को मिला जब एक बंदर एक व्यक्ति का चश्मा लेकर भाग गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक उल्लासित वीडियो में, एक बंदर को पौधे के पिंजरे पर हाथ […]

Read More
सप्ताह विशेष

प्रेरणादायक व्यक्तित्व जिसनें देश और समाज हित के लिए त्याग कर दिया सुविधाओं का

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता समय बदला और साथ-साथ राजनीति की तस्वीर भी बदल गई। पहले कर्मठ और ईमानदार जनसेवक जनता का प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन आज निहित स्वार्थों के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंदिता चल रही है। छात्र संघ से लेकर सांसद व विधायकी तक, धन-बल के साथ खड़े नेता सिद्दांतों की तिलांजलि देकर […]

Read More