गौरीकुंड हादसा! चार शव बरामद, 15 लोग अभी भी लापता  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में मची तबाही के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है। अब तक यहां चार शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जनपदीय आपदा प्रबन्धन विभाग ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

भारी बारिश के बीच गुरूवार देर रात्रि केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पैदल पड़ाव गौरीकुण्ड के निकट डाट पुलिया के पास ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन हो जाने के कारण चट्टान व मलबा आ जाने से वहां पर बनी दुकानें व उनमें रह रहे लोग इसकी चपेट में आ गये। शुक्रवार प्रातः जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ विशाखा अशोक भदाणे मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इस घटना में कुल 19 लोग लापता बताए गए है। ज़िनमें से 4 के शव शुक्रवार दोपहर रेस्क्यू अभियान के बीच बरामद कर लिए गए हैं। जबकि लापता चल रहे 15 अन्य लोगों की तलाश में अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 people still missing Gaurikund incident Gaurikund incident! Four bodies recovered Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More