चंपावत/देहरादून। देहरादून के प्रगति मैदान में चल रहे उत्तरायणी कौतिक में “चंपावत मॉडल” जिले से ले जाए गए जैविक उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।जैविक मसाले, अचार, पहाड़ी नमक, शहद और औषधीय उत्पादों की मांग इतनी अधिक है कि स्टॉलों पर लोग टूट पड़ रहे हैं और कई उत्पाद मांग के मुकाबले कम पड़ते नजर आ रहे हैं।
सुखीडांग के उद्यमी हरीश जोशी के स्टॉल पर औषधीय गुणों से भरपूर शहद ने खास पहचान बनाई है। चूयूरा फूल से तैयार सफेद क्रीम हनी और ऐसालू के सफेद शहद को हृदय रोगों के लिए अचूक प्राकृतिक औषधि माना जा रहा है। वहीं किलमोडा़ का येलो हनी अपने अनोखे स्वाद और सुगंध के कारण ग्राहकों को खूब लुभा रहा है। इसके साथ ही पदम से तैयार शहद को दमा रोगियों के लिए बेहद लाभकारी बताया जा रहा है, जिसकी भारी मांग देखी जा रही है।
स्टॉल पर काली हल्दी, तिमुर, काली सिठी, तेजपात, दालचीनी, भंगिरा, पहाड़ी जैविक अदरक और विभिन्न औषधीय मसालों को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। तिमुर का तीखा स्वाद भले ही अलग पहचान रखता हो, लेकिन इसे अनेक रोगों में लाभकारी माना जाता है। काली हल्दी को लेकर भी ग्राहकों में खास उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसके अलावा यहां के पहाड़ी अचार अपने अलग स्वाद और शुद्धता के कारण खूब पसंद किए जा रहे हैं।
उत्तरायणी कौतिक में पहुंचे आगंतुकों के लिए यह स्टॉल पहाड़ के स्वाद और सेहत का संगम बन गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने भी हरीश जोशी के स्टॉल पर पहुंचकर न केवल जमकर खरीदारी की,बल्कि अन्य लोगों को भी चंपावत के इन उत्पादों को अपनाने और ले जाने के लिए प्रेरित किया। गीता धामी ने इन जैविक और औषधीय उत्पादों की खुले मंच से सराहना की, जिससे वे अनौपचारिक रूप से इन उत्पादों की “ब्रांड एंबेसडर” बनती नजर आईं।
वहीं दूसरी ओर धुनाघाट के कैलाश द्वारा हाथ से निर्मित पारंपरिक लोहे की कढ़ाइयों पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इन कढ़ाइयों की विशेषता यह है कि इनमें बना भोजन अधिक स्वादिष्ट होता है और प्राकृतिक रूप से उसमें लौह तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। नींबू से रगड़ने पर इन कढ़ाइयों में चांदी जैसी चमक आ जाना लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
उत्तरायणी कौतिक में चंपावत के उत्पादों को मिल रहा यह उत्साह न केवल स्थानीय उद्यमियों का मनोबल बढ़ा रहा है, बल्कि पहाड़ी जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]