वित्तीय अनियमितताओ में लालकुआं दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक को किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। लालकुआं दुग्ध के पूर्व सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह द्वारा लालकुआं नैनीताल में की गयी विभिन्न कार्यों की निविदाओं में उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली, 2017 के नियम सं0-10 (1), 10 (3), 10 (5) एवं 10 (2) का उल्लंघन करते हुए, लगभग 30,04,480.00 (लगभग तीस लाख चार हजार चार सौ अस्सी मात्र) की शासकीय क्षति एवं वित्तीय अनियमितताए की गयी है। जिसके लिये इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित है। अतः निर्भय नारायण सिंह, सहायक निदेशक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
 
बताते चलें कि वर्ष 2023 में दुग्ध संघ में टेंडर वितरण, सूचना प्रकाशन, पश्मीना रजाई खरीद और कमेटी के दक्षिण भारत भ्रमण के दौरान दुग्ध संघ का लाखों रुपया गलत तरीके से खर्च किया गया। घोटाले की जांच भी अब पूरी हो चुकी है। इसके बाद सामने आया है कि पूरे घोटाले के पीछे दुग्ध संघ के तत्कालीन जीएम निर्भय नारायण सिंह का नाम सामने आया। घोटाले की जांच रिपोर्ट को डेयरी विकास विभाग के निदेशक डॉ संजय खेतवाल ने शासन को भेज दिया था। इस मामले में शासन की ओर से कार्रवाई की जानी थी। वर्ष 2023 में वार्षिक अधिवेशन के दौरान दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले समान के खरीदने टेंडर में अनियमिताएं, सूचना प्रकाशन, पश्मीना रजाई खरीद, कमेटी के दक्षिण भारत भ्रमण के दौरान दुग्ध संघ का लाखों रुपया गलत तरीके से खर्च किए जाने सहित घोटाले के नौ मामलों में जांच चल रही थी। जिसके बाद जनवरी 2024 में जीएम पर घोटाले के आरोप लगे और पद से हटा दिया गया। पूरे मामले की जांच कुमाऊं कमिश्नर के साथ-साथ कई स्तर पर विभाग से भी कराई गई। जांच अनियमितताएं सामने आई थीं। पूर्व जीएम के वित्तीय अनियमितताओं और टेंडर संबंधित घोटाले की जांच कुमाऊं कमिश्नर के अलावा विभाग से भी कराई गई थी। पाया गया कि पूर्व जीएम द्वारा टेंडर प्रक्रिया के दौरान मानक को पूरा नहीं किया गया। गलत टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कुछ लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Financial Irregularities General Manager of Lalkuan Milk Union suspended for financial irregularities General Manager suspended Haldwani news Lalkuan Milk Union uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More