बाजपुर। ऊधमसिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी निवासी एक युवती ने आर्मी के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है।कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को आरोपी आर्मी जवान सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सुल्तानपुर पट्टी निवासी विजय कुमार वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना में जवान है। आरोपी युवक उसके साथ आठ मार्च 2018 से रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। सितंबर 24 को आरोपी युवक अपने घर आया था। वह पता करने के लिए उसके घर गई। आरोपी के परिजनों ने उसे मारपीट कर धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। सितंबर 2024 को परिजनों के बीच पंचायत में फैसला भी हुआ। इस पर उसके परिजन आरोपी के घर शादी करने के लिए लिखित तारीख लेकर पहुंचे। परिजनों ने शादी का पर्चा भी रख लिया, लेकिन आरोपी सहित उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी विजय कुमार, उसकी माता, सुंदर सिंह, अर्चना सहित छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]