50 हजार में किया युवती का सौदा

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। देवभूमी को किसकी नजर लग गई कि यहां कि शांत वादियों में हत्या एवं दुष्कर्म के मामले आम होने चले है। मासूम लड़कियों से दुष्कर्म अथवा सामान्य ब्यक्तियों की हत्या। इसे प्रशानिक विफलता कहे या फिर राजनीतिक हित के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्य प्रदेश के लोगो के लिए स्वागत में बनाए नियम। जिसके परिणामस्वरूप ही प्रदेश में ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/18/preparations-to-change-district-officials-once-again-in-the-state/

आज भी एक ऐसा ही मामला उधमसिंह नगर में देखने को मिला है, जहां कुछ आरोपी युवकों द्वारा पहले से 50 हजार में बेची गई एक युवती को  दोबारा से बेचने की जुगत में थे। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को तो पकड़ लिया है मगर मौके से 1 महिला समेत 2 आरोपी भाग निकले। इस दौरान आरोपियों के वाहन को रोकने की कोशिश में आरोपियों ने स्क्वॉड प्रभारी को ही कुचलने का प्रयास कर दिया। स्क्वॉड प्रभारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई मगर कार की टक्कर से उनका हाथ जख्मी हो गया। मगर उसके बावजूद भी पूरी टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए 2 आरोपियों को धर दबोचा है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

बताते चले कि प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में पुलिस द्वारा गठित की गई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग स्क्वॉड की प्रभारी बसंती आर्या को यह सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रांसिट कैंप की एक युवती को 50 हजार में खरीद कर उसको स्विफ्ट गाड़ी से गदरपुर लेकर जा रहे हैं। इसके बाद आर्या और पूरी टीम काशीपुर हाईवे के समीप वाहनों की तलाशी में जुट गई। कुछ देर बाद उनके द्वारा एक स्विफ्ट गाड़ी को देखकर संदेह के आधार पर रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और गाड़ी को तेजी से प्रभारी की ओर मोड़ दिया। प्रभारी वहां से दूर हटीं मगर उनका हाथ गाड़ी से टकराकर बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। प्रभारी आर्या ने अपनी टीम के साथ मिलकर गाड़ी का पीछा किया और आखिरकार पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को जाम के बीच में धर दबोचा। पुलिस को देखकर कार सवार एक महिला समेत दो युवक गाड़ी से उतर कर भाग निकले। वहीं पुलिस ने गाड़ी से दो युवकों को दबोच लिया है और युवती को उनके चंगुल से छुड़ा लिया है। आरोपियों की पहचान सोनू और भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ट्रांजिट कैंप की निवासी लक्ष्मी से इस युवती से 50 हजार में खरीदा था। इसके बाद वे युवती को गदरपुर में किसी और व्यक्ति को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि युवती को बेचने वाले मुख्य आरोपी लक्ष्मी, रंजीत और गाड़ी सवार एक अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। अब पुलिस उन सभी की खोजबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More