सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनी अवैध मजार पर चला सरकारी बुलडोजर   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए राजधानी देहरादून के यमुना कॉलोनी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने एक कथित अवैध ढांचे को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

बताया जा रहा है कि यमुना कॉलोनी के निवासियों ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई और संबंधित पक्ष को एक माह पूर्व नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद शुक्रवार देररात नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध रूप से निर्मित मजार को हटाते हुए भूमि को सरकारी कब्जे में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जिले में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यमुना कॉलोनी स्थित इस स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान मौके से किसी प्रकार के अवशेष या अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से किए गए निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action taken against encroachment on government land bulldozer ran on illegal shrine dehradun news Government bulldozer ran on illegal shrine built by encroaching on government land uttarakhand news अवैध मजार पर चला बुलडोजर उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More