उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मी ले सकेंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में भाग, आदेश हुआ जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। RSS की सुबह और शाम की ‘शाखा’ में अब राज्य सरकार के कर्मचारी भी भाग ले सकेंगे। साथ ही वो RSS के सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। राज्य के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य कर्मचारी अगर RSS के कार्यक्रम में भाग लेते हैं तो इसे ‘राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002’ का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन
 

आदेश में आगे लिखा है,

“राज्य सरकार के कर्मचारी इस शर्त पर RSS के कार्यक्रमों हिस्सा ले सकते हैं कि इससे उनके सरकारी कर्तव्य और दायित्वों में अड़चन न आए। ये काम वो अपने सरकारी काम के समय के पहले या बाद में कर सकते हैं।” वहीं अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि इस संबंध पहले के सभी आदेश रद्द कर दिए गए हैं।


बताते चलें कि 1966, 1970 और 1980 में तत्कालीन केंद्र सरकारों ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इसके अनुसार, सरकारी कर्मचारियों के RSS की शाखा और उनके कार्यक्रमों में भाग लेने पर रोक लाग दी गई थी। जुलाई 2024 में केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी किया था। और केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लगी इस रोक को हटा लिया था। RSS ने केंद्र की मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया था। हालांकि, इस फैसले का विरोध भी हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि 1947 में भारत ने जब अपना राष्ट्रीय ध्वज अपनाया था, तब RSS ने तिरंगे का विरोध किया था। उन्होंने आगे कहा था, “सरदार पटेल ने उन्हें (RSS को) इसके खिलाफ चेतावनी दी थी. 4 फरवरी 1948 को गांधी जी की हत्या के बाद सरदार पटेल ने RSS पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने 58 साल बाद, सरकारी कर्मचारियों पर RSS की गतिविधियों में शामिल होने पर 1966 में लगा प्रतिबंध हटा दिया है। हम जानते हैं कि पिछले 10 वर्षों में BJP ने सभी संवैधानिक और स्वायत्त संस्थानों पर संस्थागत रूप से कब्जा करने के लिए RSS का उपयोग किया है। प्रधानमंत्री मोदी, सरकारी कर्मचारियों पर RSS की गतिविधियों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा कर सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को विचारधारा के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Government employees of Uttarakhand will be able to participate in the branches of Rashtriya Swayamsevak Sangh Government employees will also be able to join RSS order issued Rss news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More