शासन ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादला आदेश किए जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सचिवालय में लंबे समय से लंबित तबादलों को लेकर जारी असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। शासन ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड शासन ने सचिवालय में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। ये तबादले कई महीनों से लंबित थे, क्योंकि शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। तबादला नीति के पालन न होने को लेकर ईटीवी भारत की ओर से भी मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद अब शासन ने समीक्षा कर आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

कर्मचारियों के तबादलों में देरी को लेकर सचिवालय कर्मचारी संघ लगातार आवाज उठा रहा था। विशेष रूप से समीक्षा अधिकारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। कर्मचारियों के बढ़ते दबाव और तबादला नीति के अनुपालन की मांग को देखते हुए शासन ने समिति गठित की और उच्च स्तर की संस्तुति के बाद तबादला सूची जारी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इस चरण में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले शामिल हैं।

49 समीक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

15 सहायक समीक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

31 कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभिन्न अनुभागों में बदला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

हालांकि अनुभाग अधिकारी, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी जैसे वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादला आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं। इनमें कई अधिकारी 5 साल से अधिक समय से एक ही अनुभाग में कार्यरत हैं, जिसके कारण अब इन पदों की तबादला सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news government order issued The government has issued transfer orders of Review Officers/Assistant Review Officers and Computer Operators Transfer news Transfer of Review Officers/Assistant Review Officers and Computer Operators Uttarakhand government uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड शासन देहरादून न्यूज शासन का आदेश जारी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More