उत्तराखंड में ‘हीट वेव’ से निपटने के लिए सरकार सख्त :अस्पतालों में अलर्ट के साथ स्कूल समय में बदलाव के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए धामी सरकार ने पूरे राज्य में ‘हीट वेव’ से निपटने के लिए व्यापक और सख्त रणनीति लागू कर दी है। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी निर्देशों के तहत सभी विभागों को तुरंत प्रभाव से ‘एक्शन मोड’ में काम करने को कहा गया है।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हालात को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, ऊर्जा और वन विभाग को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि गर्मी के प्रकोप से आम लोगों को अधिकतम राहत मिल सके। बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ‘वॉटर बेल’ सिस्टम लागू किया जाएगा, ताकि छात्र नियमित रूप से पानी पीते रहें और डिहाइड्रेशन का शिकार न हों। स्कूलों में ओआरएस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किए गए हैं। पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में ओआरएस, आइस पैक और जरूरी दवाएं उपलब्ध रखी जा रही हैं। पैरामेडिकल स्टाफ और आशा कार्यकर्ताओं को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तेज धूप में काम करने वाले श्रमिकों के लिए काम के समय में बदलाव किया जाएगा। कार्यस्थलों पर छाया, स्वच्छ पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जल संकट वाले इलाकों में वैकल्पिक आपूर्ति की तैयारी की जा रही है, जबकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा रहे हैं। वहीं, वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग और ‘सचेत ऐप’ के जरिए निगरानी तेज कर दी गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं—ज्यादा पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम से मदद ली जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Hospitals on Alert Instructions to Change School Timings Uttarakhand Government Issues Strict Directives Regarding 'Heatwave' Uttarakhand Government Takes Strict Measures to Combat 'Heatwave': Hospitals Put on Alert; Directives Issued to Modify School Timings uttarakhand news अस्पतालों में अलर्ट उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज स्कूल समय में बदलाव के निर्देश हीट वेव’ को लेकर उत्तराखण्ड सरकार के सख्त निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More