घास लेने गई बुजुर्ग महिला को घात लगाए गुलदार ने बनाया निवाला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी। पौड़ी जिला मुख्यालय से सटे जीआईसी क्यार्क के समीप बमठी गांव में एक बुजुर्ग महिला को घात लगाए गुलदार ने मार डाला। बुजुर्ग घर से लगे खेतों में भैंस के लिए घास लेने गई थी।घटना बृहस्पतिवार (आज) सुबह की है, इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने वन विभाग के अफसरों का घेराव कर गुलदार को मारने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज नागदेव के समीप बमठी गांव के बृहस्पतिवार को घर से महज दो खेत नीचे खेत में घास लेने गई बुजुर्ग सीता देवी (72) पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर मार डाला। गुलदार बुजुर्ग को घसीटता हुआ सौ मीटर नीचे घनी झाड़ियों के बीच ले गया। कुछ देर तक जब बुजुर्ग नहीं लौटी तो पति सुरेंद्र दत्त रतूड़ी ने आवाज दी और तलाश शुरू की। खेत में बुजुर्ग की चप्पल और दरांती देख उन्होंने अन्य लोगों के साथ खोज की। तभी अधखाया शव झाड़ियों के बीच बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

घटना क्षेत्र में तेजी से फैल गई और बमठी गांव में लोग जमा हाे गए। सूचना पर वन, पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के अफसरों का घेराव कर गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए शीघ्र मारने की मांग उठाई। कहा गुलदार को मारने के बाद ही बुजुर्ग की अंत्येष्टी की जाएगी। बीते करीब डेढ माह पहले ही इसी गांव के समीप बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर पर हमला कर उसे मार डाला था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Elderly Woman Gathering Fodder Falls Prey to Ambushing Leopard Elderly Woman Who Went to Forest for Fodder Killed by Ambushing Leopard leopard attack uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गुलदार का हमला घात लगाए गुलदार ने महिला को बनाया निवाला घास लेने जंगल गईं गई बुजुर्ग महिला

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More