एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने कहा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, होगी कठोर कार्यवाही
हल्द्वानी।सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर जसमीत सिंह नामक फेसबुक यूजर द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें लोहड़ी पर्व के अवसर पर एक व्यक्ति द्वारा रिवॉल्वर से सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग कर आमजन में दहशत/ सनसनी फैलाने का कृत्य किया जा रहा था।
एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो में दर्शित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन व सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी जसमीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हल्द्वानी की पहचान कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त रिवॉल्वर को बरामद किया गया।उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]