किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि जनता का प्रतिनिधि हो हल्द्वानी मेयर – रूपेंद्र नागर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां नगर निगम चुनाव को लेकर एक बैंकट हॉल में रूपेंद्र नागर के संयोजन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हल्द्वानी के मेयर पद के लिए शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और शहर में तीसरे विकल्प की बातें की गईं। गोष्ठी मेंउपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार रखे और यह सुनिश्चित किया कि भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक तीसरे युवा उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए। विभिन्न वक्ताओं ने आग्रह किया कि ऐसा मेयर होना चाहिए जो किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि जनता का प्रतिनिधि हो। उन्होंने यह भी कहा कि 1 से 60 वार्ड तक हर क्षेत्र में विकास के लिए एक युवा नेतृत्व की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, छात्र नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस विचार गोष्ठी में भाग लेते हुए व्यापार, समाज, युवाओं के हित में एक स्पष्ट सोच के साथ “हल्दवानी को विकसित, सुंदर, अतिक्रमण मुक्त, यातायात व्यवस्था और स्वच्छ स्मार्ट सिटी बनाने के लिए” एक युवा मित्र को चुनावी मैदान में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व सैनिक आर्भी सिंह ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और रूपेंद्र नागर जैसे युवा नेता को नगर निगम का नेतृत्व सौंपा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

रूपेंद्र नागर ने कहा कि हल्द्वानी की विकास के लिए एक युवा नेता की आवश्यकता है जो केवल शहर का प्रतिनिधि हो, किसी विशेष पार्टी का नहीं “हल्दवानी का मेयर दलगत राजनीति से उपर उठकर जनता का सेवक होना चाहिए।” उन्होंने उपस्थित लोगों से शपथ दिलाई कि वे हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए किसी भी राजनीतिक दल से उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। नागर ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से संपर्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

इस गोष्ठी में प्रमुख रूप से रामबाबू जयसवाल (अध्यक्ष, वैश्य महासभा), राम प्रसाद साहू (एमडी, साहू मार्बल), मदन मोहन जोशी (संयोजक, हल्द्वानी संघर्ष समिति), धर्मेंद्र गुप्ता (अध्यक्ष, प्राचीन श्री शिव सेवा समिति), योगेंद्र साहू (अध्यक्ष, एक समाज श्रेष्ठ समाज) और अन्य कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में सैकड़ों समाजसेवी, व्यापारी, छात्र और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani Mayor should be a representative of the public Haldwani Mayor should not be a representative of any political party but the representative of the public - Rupendra Nagar Haldwani news Mayor should not be a representative of any political party uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More