बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो के बीच हल्द्वानी विधायक ने यूएसडीडीए के निदेशक के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने अपने आवास पर यूएसडीडीए के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में नवसंलग्न वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के स्थानीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें अधूरे पड़े विकास कार्य, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जलनिकासी व्यवस्था की दिक्कतें,स्ट्रीट लाइट,सीवर व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। स्थानीय नागरिकों ने दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को विस्तारपूर्वक विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष रखा।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यूएसडीडीए के निदेशक कुलदीप सिंह से कहा कि लंबित एवं अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाए तथा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित एवं समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
 
इस दौरान महेशानन्द, शंकर लाल कमाण्डो, ऋशु, जगदीश भारती, खीमानन्द पांडे, लक्ष्मीकान्त, संजू उप्रेती, मन्नू गोस्वामी, बच्ची सिंह बोरा, महेन्द्र सिंह, जीवन गिरी गोस्वामी, एन.बी. गुणवन्त, नवीन पांडेय, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, वीर सिंह बिष्ट, राजू पाण्डे, बसन्त बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, एल एस अधिकारी, नरेन्द्र मठपाल, मोहन पाण्डे, दीप चन्द्र जोशी, हेम पाण्डे, मोहित सुयाल, लाल सिंह पवार, संजय जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani MLA held an important meeting with the Director of USDDA in the presence of a large number of people Haldwani MLA Sumit Hridayesh Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो के बीच यूएसडीडीए के निदेशक के साथ हल्द्वानी विधायक की महत्वपूर्ण बैठक हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More