अल्मोड़ा सड़क दुर्घटना के घायलों से मिलने पहुंचे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए भीषण सड़क दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल पहुचकर उपस्थित चिकित्सकों से विस्तारपूर्वक उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली और घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया।
 
सुमित हृदयेश ने घायलों के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उनके दर्द को समझते हैं। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार और प्रशासन से घायलों के समुचित उपचार और देखभाल के लिए तत्परता से कार्य करने का अनुरोध करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा, “दुर्घटना के शिकार हुए लोग हमारी प्राथमिकता हैं और उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कोई भी कदम उठाने में हम पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं।”
 
सुमित हृदयेश ने अस्पताल प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार से और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Almora road accident assured of all possible help Haldwani MLA Sumit Hridayesh arrived to meet the injured Haldwani MLA Sumit Hridayesh arrived to meet the injured in Almora road accident Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More