हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव ! एनएसयूआई उम्मीदवार ने एक फर्जी मतदाता को पकड़ किया पुलिस के हवाले 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊँ के सबसे बड़े हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव में मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटर पकड़ा गया। एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी कमल बोरा की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने जांच की तो छात्र का आई-कार्ड फर्जी निकला। जांच में आई-कार्ड नकली पाए जाने पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया।चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने हर मतदाता का आई-कार्ड स्कैन कर सत्यापन शुरू कर दिया है।कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिएकड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। वहीं एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी कमल बोरा का कहना है कि यदि चुनाव में धांधली हुई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान का कहना है कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फर्जी मतदान पर भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

एसएसपी नैनीताल स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी अराजक तत्व को बख्शा न जाए। कॉलेज परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

यातायात को नियंत्रित रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ नितिन लोहनी समेत पुलिस अधिकारी व जवान लगातार मुस्तैदी से डटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Haldwani Student Union Elections! NSUI candidate caught a fake voter and handed him over to the police. Uttarakhand News NSUI candidate caught a fake voter and handed him over to the police.  उत्तराखण्ड न्यूज एनएसयूआई  उम्मीदवार ने पकड़ा फर्जी मतदाता किया पुलिस के हवाले हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More