खुशियां बदली मातम में, शादी के दौरान हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रानीखेत। रानीखेत के शिव मंदिर में शादी के सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के समीर उपाध्याय का विवाह शुक्रवार को श्रीधरगंज मोहल्ला, रानीखेत निवासी युवती से हो रहा था, खुशी के माहौल के बीच विवाह की एक-एक कर रस्में पूरी की गयी। दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे होने के बाद घराती और बाराती खुशी में झूम रहे थे, लेकिन इसी बीच अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में दूल्हे को हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे रेफर कर दिया। रास्ते मे दूल्हे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। दूल्हा समीर उपाध्याय मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत था। इधर इस हादसे के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: groom died of heart attack during marriage Happiness turned into mourning ranikhet news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More