चमोली। देवाल विकास खंड के चौड़ गांव निवासी 12 गढ़वाल राइफल लैंसडौन में कार्यरत विरेंद्र सिंह 37 वर्ष पुत्र भजन सिंह की गांव को आते वक्त गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक व्यक्ति जीआरआरसी लैंसडौन में हवलदार चालक के पद पर नियुक्त थे, जो अवकाश पर अपने घर पर आए थे।
जानकारी के अनुसार रात्रि में रास्ते से पैर फिसल जाने के कारण सिर के बल गिर जाने से सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उपचार हेतु थराली अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक के द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक शादीशुदा होने के साथ ही परिवार में पत्नी तथा दो बच्चे हैं। मृतक की यूनिट जीआरआरसी लैंसडौन को मोबाइल नंबर तथा डीसीआर के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। देवाल विकास खंड के ग्राम पंचायत चौड़ निवासी 12 गढ़वाल राइफल लैंसडौन में कार्यरत हवलदार विरेन्द्र सिंह 35वर्षीय पुत्र भजन सिंह की खाई में गिरने से मौत का समाचारमिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।गमगीन माहौल में गांव के लोगों ने कम मात्रा में भी वोट डाला। मृतक के छोटा भाई हरेंद्र सिंह कोटेडी चौड़ क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। भाई की मदद के लिए 10 दिन की छुट्टी घर आया तो अपने घर से गांव जाते वक्त गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सारा चुनावी माहौल दुख में बदल गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]