उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़कोट के पास धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से यहां दर्जनों घर बह गए जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है। 

जानकारी के अनुसार धराली बाजार में कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है जिससे भारी नुकसान हुआ है। समीपवर्ती हर्षिल से सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल की टीमें प्रभावित क्षेत्र के लिये रवाना की गयी हैं। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। इससे पहले आज सुबह ही उत्तरकाशी जिले के ही बडकोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी बारिश के बाद कुड गदेरे में आयी बाढ में करीब डेढ़ दर्जन बकरियां बह गयी। 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, कुछ मजदूर दबे भी हो सकते हैं। स्थानीय का कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।बाढ़ के चलते धराली बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है चारों ओर केवल बाढ़ के साथ आया मलबा नजर आ रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ के चलते खीर गंगा के तट पर स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर के भी मलबे में दबने सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

आर्मी हर्षिल/पुलिस/Sdrf टीम भटवाड़ी/ PWD भटवाड़ी घटना स्थल पर मोजूद है, NDRF टीम को रवाना किया गया है।जिलाधिकारी उत्तरकाशी/उप जिलाधिकारी भटवाड़ी/ राजस्व टीम भटवाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dharali village of Uttarkashi district Heavy destruction due to cloudburst Heavy destruction due to cloudburst in Dharali village of Uttarkashi district uttarakhand news Uttarkashi news उत्तरकाशी जिले का धराली गांव उत्तरकाशी न्यूज बादल फटने से भारी तबाही

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More