उत्तराखण्ड में फिर बादल फटने से भारी तबाही, होटल-दुकाने मलबे में दबे 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार देर रात देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची है। मसूरी में एक मजदूरों की बस्ती पर मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

सोमवार रात करीब 11:30 बजे सहस्रधारा के पास कार्डीगाड़ क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई। ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि घटना के बाद भारी मात्रा में मलबा मुख्य बाजार में घुस आया, जिससे दो से तीन बड़े होटल और लगभग 7 से 8 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हालांकि, 1-2 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

रात 2 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें रवाना कर दी गई थीं। लेकिन भारी मलबा और रास्ते अवरुद्ध होने के कारण वे समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाईं।लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनों की मदद से रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

 

मसूरी में भी देर रात हुई भारी बारिश के कारण एक मजदूरों की बस्ती पर मलबा गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। देहरादून में तमसा नदी अपने रौद्र रूप में आ गई है। टपकेश्वर मंदिर परिसर जलमग्न हो गया, जिससे मंदिर का शिवलिंग तक पानी में डूब गया। प्रशासन ने एहतियातन मंदिर को खाली करा लिया है। आईटी पार्क क्षेत्र के पास भी भारी मलबा आने की सूचना है, जिससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

प्रशासन द्वारा नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cloudburst again causes heavy destruction in Uttarakhand dehradun news hotels and shops buried under debris uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में फिर बादल फटा देहरादून न्यूज भारी तबाही

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More