पातालगंगा क्षेत्र में भारी भूस्खलन के साथ ही धूल के गुब्बार व पत्थरों की बरसात से सहमा क्षेत्र

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
गोपेश्वर। पातालगंगा भूस्खलन जोन में भारी भूस्खलन के साथ ही धूल के गुब्बार व पत्थरों की बरसात से पूरा क्षेत्र सहम गया। भूस्खलन से हाइवे पर बनी हाफ आरसीसी टनल को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल प्रशासन ने टनल के बाहर से वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थाई सड़क बनाई जा रही है। हालांकि यहां पर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है।
 
बतातें चलें कि पालातगंगा भूस्खलन जोन कोई नया नहीं है। दो दशक से भी अधिक समय से यहां पर भूस्खलन होता रहा है। वर्ष 2021 में इस भूस्खलन जोन के स्थाई ट्रीटमेंट के लिए हाफ आरसीसी टनल बनाई गई थी। इस टनल से यातायात सुरक्षित भी संचालित हो रहा था। हालांकि भूस्खलन के दौरान पत्थर मिट्टी टनल के उपर से ही खाई में गिरती रही थी। परंतु टनल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। बुधवार को दोपहर 12 बजे लगभग साफ मौसम में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने लगा, जो उंचाई से आने के चलते पालालगंगा में धूल कां गुब्बार फैल गया। इस दौरान लंगसी गांव के ग्रामीणों ने पहाड़ी को दरकता देख हल्ला मचाकर हाइवे पर आवाजाही कर रहे लोगों को सुरक्षित रोका।
 
बताया गया कि चट्टान गिरने से टनल का बदरीनाथ की ओर वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। टनल के मुंह पर मलबा भर गया है। जिससे टनल के अंदर से वाहनों की आवाजाही फिलहाल सुरक्षित नहीं है। प्रशासन ने टनल के बाहर से अस्थाई सड़क बनाई जा रही है। बताया गया कि टनल का आरसीसी स्टैक्चर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। तथा टनल में दरारें आई हैं। फिलहाल टनल से बाहर से ही सड़क बनाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। हाइवे के भी सुचारू करने के लिए मलबा हटाया जा रहा है। लंगसी गांव के प्रत्यक्षदर्शी पूर्व प्रधान मातवर सिंह रावत का कहना है कि जब भूस्खलन हुआ तो पूरी घाटी में धूल का गुब्बार ऐसे था कि कुछ भी नहीं दिख रहा था। जिससे आसपास के गांवों के लोग भी भयभीत हो गए। स्थानीय लोगों ने इसका बीडीओ भी बनाया है जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बेहद डरवना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: area shaken Gopeshwar news Heavy landslide in Patalganga area along with cloud of dust and rain of stones landslide as well as cloud of dust and rain of stones Patalganga area uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More