धर्म व पहचान छिपाकर युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के केलाखेड़ा निवासी एक युवक को पहचान और धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान सुरेश उर्फ खलील के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने रविवार को पीलीकोठी चौराहे से गिरफ्तार किया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। करीब छह माह पहले वह एक परिचित महिला के साथ बाजपुर में शुगर की दवा लेने गई थी, जहां अनीता नाम की एक महिला से मुलाकात हुई। इसके बाद अनीता ने महिला से फोन पर बातचीत शुरू कर दी और एक दिन कॉल कर बताया कि वह एक लड़के को घी देकर उसके पास भेज रही है। कुछ देर बाद महिला के पास एक युवक का फोन आया, जिसने खुद को सुरेश बताया और कहा कि वह अनीता के कहने पर रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी ने महिला को बताया कि उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है और उसने अपने माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांध रखा था जिससे महिला को उस पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी उसे होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में उसने महिला से कमरा किराये पर दिलवाने को कहा। पीड़िता ने उसे सिविल लाइंस में दो हजार रुपये में कमरा दिलवा दिया, जहां आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी करने की बात कही, लेकिन फिर अचानक गायब हो गया और फोन उठाना बंद कर दिया। शक होने पर महिला ने आरोपी की जानकारी खंगाली और पाया कि वह असल में खलील नाम का व्यक्ति है और उसने अपना धर्म व पहचान छिपाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पीड़िता की शिकायत पर एसएचओ मनीष सक्सेना के निर्देशन में एसआई राजीव कुमार की टीम ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खुद को सुरेश बताकर महिला से धोखे से संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Hiding his religion and identity Kelakheda News luring her with marriage the police arrested him and sent him to jail the young man raped the woman the young man raped the woman by luring her with marriage udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज केलाखेड़ा न्यूज क्राइम न्यूज धर्म व पहचान छिपाकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म शादी का झांसा देकर

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More