हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को मृतक लोकगायक पप्पू कार्की के आश्रितों को 90 लाख रुपये का मुआवजा देने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
नैनीताल। हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील को खारिज करते हुए मृतक लोकगायक पप्पू कार्की के आश्रितों को 90 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने को ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी
लिमिटेड की ओर से दायर एक अपील को खारिज करते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें एक दुर्घटना में मारे गए पेशेवर गायक परवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू कार्की के आश्रितों को 90 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया
गया था।
 
एकलपीठ ने बीमा कंपनी के उन तर्कों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें मृतक की आय और वाहन चालक की लापरवाही पर सवाल उठाया गया था। मामला 9 जून 2018 को हुई एकहादसे से संबंधित
है। जब गौनियारो हैड़ाखान से हल्द्वानी जा रही कार मुरकुड़िया के पास खाई गिर गई थी।जिसमें कार चालक व गायक पप्पू कार्की की मौत हो गई थी।
 
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण/प्रथम अपरजिला न्यायाधीश हल्द्वानी ने 18 अक्तूबर 2019 को मृतक की पत्नी व अन्य आश्रितों के पक्ष में 90,01,776 रुपये का मुआवजा देने का फैसला सुनाया था, जिसे बीमा कंपनी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। कंपनी के वकील ने तर्क दिया कि अधिकरण ने मृतक की आय की गणना को उनकी मृत्यु के बाद की अवधि के आयकर रिटर्न पर विचार करके गलती की है। कंपनी के अधिवक्ता ने यह भी कहा कि मृतक गायक थे, उनकी आय नियमित नहीं थी। हादसा जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ न कि लापरवाही से ड्राइविंग के कारण।वहीं आश्रितों के वकील ने कहा आईटीआर हादसे की तिथि से पहले की अवधि
यानी आकलन वर्ष 2015-16 से 17-18 के थे। इन्हें केवल दाखिल करने की तिथि के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: deceased folk singer Pappu Karki directed to pay a compensation of Rs 90 lakh to the dependents High Court directs the insurance company to pay compensation High court news nainital news The High Court directed the insurance company to pay a compensation of Rs 90 lakh to the dependents of deceased folk singer Pappu Karki. Uttarakhand News आश्रितों को 90 लाख रुपये का मुआवजा देने के दिए निर्देश उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज मृतक लोकगायक पप्पू कार्की हाईकोर्ट का बीमा कंपनी को मुआवजा देने के निर्देश हाईकोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More