हल्द्वानी दंगे के मुख्य आरोपी पर हाईकोर्ट ने दो हफ्ते की डेडलाइन तय करते हुए राज्य सरकार से मांगी आपत्तियां

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। हल्द्वानी दंगा मामले के प्रमुख आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से आपत्तियां पेश करने को कहा। कोर्ट ने आपत्तियां पेश करने के लिए दो हफ्ते की डेडलाइन भी तय की है। इस मामले में दो हफ्ते बाद सुनवाई होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

बताते चलें कि एकलपीठ से जमानत प्रार्थना पत्र खारिज होने के बाद आरोपी की ओर से न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में जमानत याचिका दाखिल की गई है। गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपी बनाए गए अब्दुल मलिक की ओर से कहा गया कि उस पर लगाये आरोप गलत हैं। वह घटना के दिन मौके पर मौजूद नहीं था। उस पर यूएपीए और अन्य धारायें गलत लगाई गई हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से इस मामले में आपत्ति दर्ज की गई और जवाब पेश करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने सरकार को दो हफ्ते में आपत्ति पेश करने को कहा है। आरोपी की ओर से दिग्गज वकील सलमान खुर्शीद ने पक्ष रखा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani riots High court news High Court sets two-week deadline for main accused of Haldwani riots and seeks objections from state government main accused nainital news seeks objections from state government two-week deadline uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More