नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने भवाली कोतवाली में किया प्रदर्शन, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

भवाली।यहां एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर हिन्दूवादी संगठनों में रोष फैल गया। हंगामे के बाद मामले में पुलिस ने साहिल नामक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

मामले के सामने आने के बाद गुरुवार दोपहर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भवाली कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठनों का आरोप है कि मुरादाबाद निवासी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर लंबे समय से उसके साथ गलत काम कर रहा था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और नगर में जुलूस निकालते हुए व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील की,जिसके चलते कुछ समय के लिए बाजार बंद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उनकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से टैक्सी चालक है, जबकि उसके पिता दर्जी का काम करते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी अन्य लड़कियों को भी बहलाने-फुसलाने की कोशिश करता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में भवाली में स्थिति पूरी तरह सामान्य है, हालांकि एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused youth arrested Bhawali news crime news Following reports of a minor girl becoming pregnant Hindu organizations protest at police station Hindu organizations staged a protest at the Bhawali police station Minor girl becomes pregnant Police arrested the accused young man uttarakhand news आरोपी युवक गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नाबालिग किशोरी हुई गर्भवती भवाली न्यूज हिंदूवादी संगठनों का कोतवाली में प्रदर्शन

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More