रैली में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब, पूर्व सैनिको ने राहुल को पहनाई फौजी कैप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का देहरादून में परेड मैदान में जमकर किया गया स्वागत इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारी भी रैली  में मौजूद रहे इस अवसर पर राहुल गांधी ने सभी पूर्व सैनिकों का नमन किया वहीं पूर्व सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत को भी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी को फौजी टोपी लगाकर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के साथ इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल भी मौजूद हैं राहुल गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग देहरादून के परेड मैदान में पहुंचे।जनसभा में राहुल के संबोधन से ज्यादा उनका वीवीआईपी कल्चर छोड़कर आम आदमी के तरीके से चाय पीने का अंदाज चर्चाओं में रहा।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने 2022 के चुनाव को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लोग राहुल गांधी समेत हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और कहा कि जब मैं छोटा था, तो दून स्कूल में पढ़ा करता था। दो तीन साल रहा, उस दौरान लोगों ने बहुत प्यार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि 31 अक्टूबर को मेरी दादी इस देश के लिए शहीद हुईं। 21 मई को मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हुए, कुर्बानी का रिश्ता है मेरा और उत्तराखंड का। राहुल गांधी ने कहा कि जो कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी है वही कुर्बानी मेरे परिवार ने भी दी है। जो सैन्य परिवार से हैं उन्हें ये बात समझ आएगी। पिता को खोना, भाई को खोना आप ही समझ सकते हो जिन्होंने कुर्बानी नहीं दी वो नहीं समझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड ने देश को सबसे अधिक अपना खून दिया है और देता रहेगा। 1971 में 13 दिन में पाकिस्तान को हरा दिया। 1971 में हर हिंदुस्तानी ने मिल कर पाकिस्तान को हराया। कहा कि अगर हिंदुस्तान बंटा होता, लोग आपस में लड़ रहे होते तो ये लड़ाई 13 दिन में नहीं जीत पाते। आज देश को बांटा जा रहा है। कमजोर किया जा रहा है। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। कृषि बिल, किसानों को खड़ा करने के लिए नहीं उन्हें खत्म करने के लिए बनाए गए। किसान हटे नहीं, एक साल बाद पीएम झुके, माफी मांगी। राहुल गांधी ने कहा कि किसान बिल, दो तीन पूंजीपतियों के फायदे के लिए लाए गए। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबन्दी और गलत जीएसटी और कोरोना में गलत नीतियों के चलते देश के छोटे उद्योगपति परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

राहुल गांधी ने कहा कि जब तक देश से बीजेपी की सरकार नहीं हटेगी तब तक देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा। बीजेपी एक तरफ देश को बांट रही है। दूसरी तरफ देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया जा रहा है। टैंक, तोप से देश मजबूत नहीं होता है। देश मजबूत तब होता है, जब देश का नागरिक मजबूत होता है। 1971 में सरकार और सेना के बीच बेहतर संबंध था, हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था बेहतर थी, तभी 13 दिनों में जीते।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

उन्होंने कहा कि मीडिया वाले कुछ भी कहें, राफेल से देश मजबूत नहीं होता। राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहें हैं। दुनिया में सबसे अधिक टैक्स पेट्रोल डीजल पर है। कहा कि जनता की जेब से 10 लाख करोड़ रुपये निकाल कर पूंजीपतियों को दे दिए गए। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश में गंगा स्नान तो कई लोगों ने किया। लेकिन, लगता है जैसे सिर्फ एक ही आदमी ने गंगा स्नान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]

Read More