हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा आज संघ कार्यालय मधुकर कुंज हल्द्वानी में हाई स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक एवं गुरुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० शिवेंद्र कश्यप ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में समय का नियोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, मित्रों के साथ सकारात्मक समय व्यतीत करने एवं माता-पिता तथा दादा-दादी के साथ संबंध बनाए रखने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संतुलित जीवन ही व्यक्ति को सफल एवं संस्कारित बनाता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ जय श्री तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां उपस्थित विद्यार्थी भविष्य में शिक्षा पूर्ण कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में देश एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रो० बहादुर सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा उज्ज्वल भविष्य की तैयारी विद्यार्थी जीवन से ही प्रारंभ होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, जिला प्रचारक जितेंद्र, सह जिला बौद्धिक प्रमुख कमलेश त्रिपाठी, जिला विद्यार्थी प्रमुख नितिन बोरा, डॉ. तरुण सक्सेना, नगर प्रचार प्रमुख डॉ नवीन शर्मा, सक्षम से लता पंत, मीरा श्रोत्रिय, तनुजा टकवाल, प्रदीप जनौटी, मधुकर श्रोत्रिय, नीरज पांडे, यश गुप्ता, पारस, पंकज मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]