किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी होटल मैनेजर को 20 साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। देहरादून की पॉक्सो कोर्ट ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी होटल मैनेजर को 20 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
 
विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना सागर की कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि यह मामला फरवरी 2023 का है।14 वर्षीय किशोरी घर से भागकर दिल्ली से ऋषिकेश आई थी। ज्यादा रुपये न होने के कारण उसने एक सस्ते होटल में कमरा लिया। आरोप था कि 18 फरवरी की रात होटल के मैनेजर मान सिंह ने कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी किसी तरह ऋषिकेश कोतवाली पहुंची। पुलिस की सूचना पर किशोरी के परिजन दूसरे दिन दिल्ली से ऋषिकेश आए और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने होटल से मैनेजर को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से 19 अप्रैल को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। कोतवाली ऋषिकेश से पैरोकार जसवीर सिंह नेगी ने पुलिस की ओर से गवाह पेश किए। साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने मान सिंह निवासी नरेंद्रनगर को दोषी पाया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 fine 20 years imprisonment court news dehradun news Hotel manager accused Hotel manager accused of raping a teenage girl gets 20 years imprisonment and Rs 10 Rape of a teenage girl uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More